पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो माह बाद भी नही हटाया कचरा

दो माह बाद भी नही हटाया कचरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

जिलेके सबसे बडी ग्राम पंचायत बसवा में सफाई व्यवस्था के हाल बेहाल है। यहां ग्राम पंचायत द्वारा कराई नाले की सफाई के बाद सड़क पर पटका गया कचरा दो माह बाद भी नही हटा। वर्तमान में कचरे के ढेर से राहगीर, वाहन चालक सहित दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बसवा में गुल्लाना रोड से गुजर रहे नाले में जमा कचरे के कारण गंदे पानी का निकास नही हो रहा था। लोगों की शिकायत पर ग्राम पंचायत द्वारा दो माह पहले नाले की सफाई कराई गई थी। लेकिन इस दौरान नाले से निकाले कचरे को सड़क पर डाल दिया गया। वर्तमान में दो माह से सड़क पर फैले कचरे के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों सहित वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत में शिकायत करने पर यह कहा गया कि पंचायत चुनाव बाद यहा से कचरा उठाया जाएगा। लेकिन अब चुनाव हुए भी कई दिन गुजर गए लेकिन कचरे की सुध नही ली जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी तो आसपास के दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कचरा सूख जाने के कारण हवा के साथ उड़कर दुकानों में आता है। यही नही इसकी दुर्गंध से भी लोग परेशान है। जबकि इस समय बीमारियों का दौर भी चल रहा है लेकिन इसे ओर ग्राम पंचायत का कोई ध्यान नही है।