पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : घर घर सर्वे, स्कूलों में दी दवा

स्वाइन फ्लू : घर-घर सर्वे, स्कूलों में दी दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीएमकलेक्टर कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वाइन फ्लू के नियंत्रण में आयुर्वेदिक काढ़ा उपयोगी साबित होगा उन्होंने कहा कि इस रोग के बचाव के लिए सावधानी जरूरी है।

सोमवार को आयुर्वेद विभाग एवं संस्कार भारती स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बालकों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर निदेशक श्याम सुंदर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, भौंरीलाल पंचोली, बृजमोहन शास्त्री, जिला आयुर्वेद अधिकारी गजानंद शर्मा, वैद्य गणपत नारायण शर्मा, विमलेश जैमन थे। सनराइज पब्लिक स्कूल में वैद्य रामेश्वर प्रसाद मिश्रा की देखरेख में काढ़ा पिलाया गया। निदेशक प्रभु नारायण गुर्जर ने रोग के लक्षण बचाव की जानकारी दी। राउमावि आलूदा में वैद्य हरिकिशन गुर्जर ने काढ़ा पिलाया। राप्रावि बापी में चिकित्सा अधिकारी कैलाशचंद इंदोरिया ने स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव तथा घरेलू नुस्खों की जानकारी दी, वहीं 57 बालकों को काढ़ा पिलाया गया।

दुब्बी|बहरावंडाआयुर्वेद औषधालय की ओर से सोमवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। वैद्य रमेश चंद कोली ने बताया कि घर-घर जाकर लोगों को काढा पिलाया। इस दौरान लांका सरपंच पूरण बैरवा, रूपनारायण गुप्ता, मुकेश बूडली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

बांदीकुई|स्वाइनफ्लूको लेकर आयुर्वेद विभाग और भी गंभीर हो गया है। बैजूपाड़ा में बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाने के साथ बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। बैजूपाड़ा आयुर्वेद अस्पताल के प्रभारी वैद्य धर्मबोध अवस्थी ने बताया कि स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल झूथाहेड़ा खुर्द राजकीय प्राथमिक स्कूल कोठीन में 64 बालकों सहित 200 ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा बनाकर पिलाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी 64 बालकों का वैद्य अवस्थी ने स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच की।

महवा|ग्रामसांथा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद विभाग शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार किया गया काढा सभी विद्यार्थियों को पिलाया गया। डॉ. शिवराम मीना के निर्देशन में तैयार किया गया स्वाइन फ्लू रोधी काढा प्रधानाचार्य छोटेलाल मीना एवं स्टाफ के सहयोग से बच्चों को पिलाया गया। इस अवसर पर बीरबल मीना, श्रीनारायण मीना, विष्णुदत्त पाराशर आदि मौजूद थे। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरखेड़ा में भी वैद्य द्वारकाप्रसाद शर्मा ने बच्चों को काढा पिलाया लालसोट|स्वाइनफ्लू रोग से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 11 फरवरी को कोलीवाड़ा पंचायत के दो हजार बालकों को स्वाइप फ्लू रोधी काढा पिलाया जाएगा। विभाग के साथ साथ आम जनता जन प्रतिनिधियों ने भी रोग के खिलाफ अपना सहयोगात्मक कदम बढाया है। इसके लिए विभाग के कार्मिकों ने जन सहयोग से युद्ध स्तर पर तैयारी कर ली है। सभी स्कूलों में काढ़ा िपलाया जाएगा।

दौसा. छात्रोंको स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाते चिकित्सक।