पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खजुराहो इंटरसिटी और आगरा फोर्ट देरी से अाई

खजुराहो इंटरसिटी और आगरा फोर्ट देरी से अाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | रेलवेस्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी बनी रही। उदयपुर से खजुराहो जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से सुबह 9:30 बजे बांदीकुई स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा़। वही आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी भी निर्धारित समय से करीब आधा घंटे देरी से सुबह 8 :10 बजे पहुंची।

बिजलीचोरी के 71 मामले

दौसा | जयपुरडिस्कॉम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को भी जिले में बिजली चोरी के 71 मामले पकड़े। इन पर करीब 9 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। एसई आर. के. मीणा ने बताया कि दाैसा क्षेत्र में 27, लालसोट में 10 बांदीकुई क्षेत्र में बिजली चोरी के 34 मामले पकड़े। इनकी वीसीआर भरकर करीब 9 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।