पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेंडरों को नाश्ते की प्लेट पर लगानी होगी नाम की मोहर

वेंडरों को नाश्ते की प्लेट पर लगानी होगी नाम की मोहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशनों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों को अब नाश्ता प्लेट, चाय के गिलासों पर अपने नाम की मोहर लगानी होगी। ऐसा नहीं करने पर रेल उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके पीछे रेलवे का उद्देश्य स्टेशनों पर दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों को आसानी से पकड़़ा जा सके।

रेलवे ने हाल ही में जारी किए आदेशों में बताया कि रेलवे स्टेशनों पर अधिकृत वेंडर नाश्ता, चाय सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचते है। लेकिन अब उन्हें नाश्ता प्लेट पर अपने नाम की मोहर लगानी होगी। रेलवे ने ये मोहर प्लेट के पीछे की ओर लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही वेंडरों को निर्देश दिए है कि यदि नाश्ता प्लेट पर मोहर नहीं लगी मिली तो ऐसे वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर अब वेंडरों ने नाश्ता प्लेट चाय गिलासों पर नाम ट्राली संख्या की मोहर लगानी शुरु कर दी है।

रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है कि अब तक रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में यात्री वेंडरों से खाद्य सामग्री ले लेते थे। कई बार सामग्री दूषित होने से वे ट्रेन में शिकायत करते लेकिन सबूत नहीं होने से वेंडर नही पकड़े जाते थे। कई बार वेंडर पकड़े भी जाते तो वे सबूत के अभाव में मुकर जाते थे। ऐसे में रेलवे अधिकारी इसे लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे।

मोहर लगाने से अब वेंडर दूषित खाद्य सामग्री बेचेगा तो यात्री आसानी से मोहर पढ़कर उसके खिलाफ शिकायत कर सकेगा। इससे रेल अधिकारियों को भी कार्रवाई करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

बांदीकुई. रेलवेस्टेशन पर नाश्ता प्लेट पर मोहर लगाता वेंडर।