पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई ग्रामीण| बसवाका रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े

बांदीकुई ग्रामीण| बसवाका रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण| बसवाका रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन घंटे बंद रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेवाड़ी जा रही एक मालगाड़ी को सुबह 6 बजे क्रासिंग के चक्कर में बसवा स्टेशन पर रोक दिया। फाटक स्टेशन की दूरी कम होने से मालगाड़ी का पिछला हिस्सा फाटक पर रुक गया। इससे फाटक करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। स्टेशन मास्टर मुकुटबिहारी मीणा ने बताया कि कंट्रोल के आदेश से गाडी़ को बसवा स्टेशन पर रोका गया था।

पौधरोपणकिया

महवा| महवाकस्बे के भरतपुर रोड स्थित एक आईटीआई कॉलेज में पौधरोपण किया गया। झंडूराम मीणा, विजयकुमार जांगिड, पप्पू, नंदा सैनी ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

बकायाजमा कराएं

दौसा| जिलेके राउमा, माध्यमिक, संस्कृत स्कूलों के लिए विद्यालय वार्षिक अनुदान एवं माइनर रिपेयर राशि जारी की गई है, जिसको मार्च 2014 खर्च करना था। अब उक्त राशि की व्यय सीमा समाप्त हो गई है, शेष राशि 25 सितंबर तक जमा कराने के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं।

रेलवे का फाटक साढ़े तीन घंटे बंद रहा बसवा में