- Hindi News
- दौसा| नेहरूपार्क में चल रहे योग शिविर को 7 दिन
दौसा| नेहरूपार्क में चल रहे योग शिविर को 7 दिन
दौसा| नेहरूपार्क में चल रहे योग शिविर को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। योग मुनि सत्यदेव ने बताया कि शिविर 26 सितंबर तक चलेगा।
गोसेवा संगठन की बैठक
दौसा| कामधेनुगो सेवा संगठन की बैठक में गो पर्यावरण चेतना पद यात्रा के आगमन पर स्वागत की रूपरेखा तय की गई। मंत्री घनश्याम रावत ने बताया कि यात्रा के आगमन पर 4 अक्टूबर को 3 बजे सोमनाथ से गांधी तिराहे तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे तिराहे पर गो कथा होगी।
भामाशाहशिविर में संशोधन
बांदीकुई| भामाशाहनोडल अधिकारी एवं एसडीएम आरएस चौहान ने देलाड़ी में भामाशाह शिविर कार्यक्रम की तिथि में संशोधन किया है। एसडीएम ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत देलाड़ी में यह शिविर 19 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा था। लेकिन अब यह 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत झाझीरामपुरा में इन तिथियों को आयोजित होने वाले शिविर को स्थगित कर दिया है।
रामजन्मोत्सवसे रामलीला शुरू
बांदीकुई ग्रामीण|श्रीराम कलामंडल की ओर से बडियाल कलां में चल रही रामलीला में रामजन्म का मंचन हुआ। मंडल के महेश शर्मा ने बताया कि अहिल्या उद्धार, मारीच, ताड़का वध का मंचन हुआ।
हिंदीसप्ताह का समापन
दौसा| पीजीकॉलेज में शनिवार को हिंदी सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश भारद्वाज, डॉ. संजय जैन, डॉ. जगमोहन सिंह गुर्जर, डॉ. शंभुदयाल मीणा, डॉ. सुमन रानी मक्कड़, डॉ. अशोक कुमार मीणा कुबेर मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। सप्ताह के दौरान निबंध लेखन, कविता पाठ, शुद्ध लेखन, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लालसोट|राजकीयअशोक शर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल में हिन्दी सप्ताह मनाया गया। निबंध लेखन, श्रुति लेखन, विचार गोष्ठी, आयोजित की गई। प्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा, दिनेश सिंहल, मदन पारीक, अरविंद, शंभूदयाल ने विचार प्रकट िकए।
योग शिविर 7 दिन बढ़ाया
न्यूज़ इनबॉक्स