पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

दौसा| पंडितनवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज की एथलेटिक्स टीम मंगलवार को जयपुर के लिए रवाना हुई, जो राजस्थान यूनिवर्सिटी में 11 से 13 दिसंबर तक होने वाली इंटर काॅलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्पोटर्स अधिकारी देवव्रत शर्मा ने बताया कि टीम में 100-200 मी. में शाहबाज खान, 400 मी. में महेंद्र सिंह गुर्जर, 800 मी. लवकुश देसवाल तथा 4 गुना 100 मी. दौड़ में शाहबाज खान, ओमप्रकाश डोई, शिव कुमार शर्मा सतीश शर्मा चुना गया है। स्पोटर्स अधिकारी देवव्रत शर्मा के साथ बृजमोहन खटीक भी टीम के साथ रवाना हुआ।

ब्राह्मणस्नेह मिलन पौषबड़ा कार्यक्रम

दौसा| गौड़सनाढ्य ब्राह्मण सभा नगर शाखा द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन एवं पौषबड़ा कार्यक्रम 28 दिसंबर को परशुराम धर्मशाला में होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। नगर अध्यक्ष केदार चांदराना ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह 7:45 बजे गणेश जी को निमंत्रण दिया जाएगा।

छात्रोंने की आतिशबाजी

दौसा| राजस्थानविश्व विद्यालय में एनएसयूआई की जीत पर मंगलवार को नागौरी पुलिया पर महा सचिव सरफराज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सचिव फारुख खान, अनमोल खान, अनिल शर्मा, अमन आदि ने खुशी जताई।

रामवीरडोई तहसील अध्यक्ष

बांदीकुई | अखिलभारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष लेखराज सिंह की अध्यक्षता में देवनारायण मंदिर पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने रामवीर डोई को बसवा तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। बैठक सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निहालसिंह, महवा तहसील अध्यक्ष सतवीर सलेमपुर, जिला संरक्षक शिवचरण जितेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपासम्मेलन के लिए जनसंपर्क

कोलवा|भाजपा केजयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा नेता जयसिंह मानोता पुष्पेंन्द्र सिंह र|ावत ने अरनियां, प्रतापपुरा, देलाड़ी, कोलवा, गुढ़लिया धनावड़ में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।

ओपनपरीक्षण शिविर संपन्न

महवा| राजस्थानराज्य भारत स्काउट, गाइड स्थानीय संघ महवा के तत्वावधान में द्वितीय तृतीय आेपन परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर संचालक प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में शिविर कला, भोजन बनाना, मान