पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कसाना बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

कसाना बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकंदरा | भाजपाके जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने सिकराय मंडल अध्यक्ष पद पर रामअवतार कसाना सिकंदरा को मनोनीत किया गया है। नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष कसाना का गुरुवार को सिकंदरा चौराहे के मानपुर रोड पर भाजपा के जिला मंत्री मुकेश बासड़ा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशंभर बासड़ा, जिला मंत्री धारासिंह दड़गस, भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहनलाल टोरड़ा, महामंत्री कैलाश बैरवा, भाजपा किसान मोर्चा के तहसील संयोजक मनोज बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष कसाना ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की सलाह से शीघ्र ही मंडल की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

भामाशाहशिविरों के कार्यक्रम घोषित (बांदीकुई) : ग्रामीणक्षेत्रों में भामाशाह शिविरों को लेकर कार्यक्रम घोषित किया गया है। केएल गुर्जर ने बताया कि ऐचेडी कोलवा में 16 फरवरी 18 से 20 फरवरी तक, गुढलिया मूही में 23 से 26 फरवरी तक, बालाहेडा हिंगोटा में 2 से 4 मार्च तक, बैजूपाडा ढिगारिया भीम में 9 से 12 मार्च तक, बडियाल कलां भांडेडा में 16 से 19 मार्च तक, बसवा में 23 से 27 मार्च तक शिविर लगेंगे।

रामअवतार कसाना।