लालसोट | स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत उपखंड क्षेत्र के गांवों में विभिन्न औषधालयों पर कार्यरत कार्मिकों ने सात हजार लोगों स्कूली छात्र छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया।
नोडल अधिकारी वैद्य सुधाकर शर्मा ने बताया कि मंडावरी में वैद्य अशोक शर्मा,रामजीलाल शर्मा ने आठ सौ, राहूवास में वैद्य सुरेश शर्मा द्वारा 3600, डिडवाना में ओमप्रकाश शर्मा ने 380, लोगों को काढा पिलाने का काम किया।
महवा| यहां ग्राम सांथा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने गुरूवार को आयुर्वेद विभाग शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वाइन फ्लू जागृति रैली ग्राम के मुख्य रास्तों में होकर निकाली। रैली में छात्र ने स्वाइन फ्लू रोधी बैनर तले नारे लगाते हुए निकले। इस दौरान डॉ शिवराम मीना ने स्वाइन फ्लू के लक्षण उपायों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य छोटेलाल मीना, व्याख्याता बीरबल मीना, सूरजमल गुप्ता, श्रीनारायण मीना सहित अनेक छात्र उपस्थित थे। इसी प्रकार राजकीय टीकाराम पालीवाल सीनियर सेकंडरी विद्यालय में कार्यवाहक कलेक्टर कैलाशचंद शर्मा ने छात्रों को स्वाइन फ्लू का काढा पिलाया।
सिकराय| टोरड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मलेटिया ढाणी में गुरुवार को आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की ओर से 520 छात्रों ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाकर बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई।
450 को पिलाया काढ़ा
बांदीकुई | बैजूपाड़ा आयुर्वेद औषधालय की ओर से 450 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। औषधालय प्रभारी वैद्य धर्म बोध अवस्थी ने बताया कि इस दौरान 227 छात्र-छात्राओं तथा 223 ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया।