भगवान देवनारायण की शोभायात्रा आज
बांदीकुई | राजस्थानगुर्जर महासभा तहसील बसवा गुर्जर समाज की ओर से शुक्रवार को भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा प्रतिभा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष मक्खन सिंह चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 9 बजे देव मंदिर मुकरपुरा से शुरु होकर बाढ़ बगीची, गुढ़ा रोड, नंदगांव, आशापुरा, जोधपुरिया, अणची का बास, कोर्ट तिराहा, सिकंदरा रोड शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीदेवनारायण मंदिर नई कृषि उपज मंडी के सामने पहुंचेगी। यहां दोपहर एक बजे प्रतिभा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह, विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जीआर खटाणा होंगे तथा अध्यक्षता जिला प्रमुख गीता खटाणा करेंगी।
प्रतिष्ठामहोत्सव 22 को
पापड़दा | ग्रामबिदरखा में जैन समाज द्वारा वेदी प्रतिष्ठा श्रीजी विराजमान महोत्सव 22 फरवरी को होगा। जैन समाज के सचिव डॉ. दिनेश सौगानी ने बताया कि 21 की रात णमोकार मंत्र जाप भजन संध्या होगी।