बालकों का झगड़ा बड़ों तक पहुंचा, एक मरा
उपखंडके अमराबाद में दो परिवारों के बालकों में हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान पर बन आई। इस दौरान हुए लाठी सरिया जंग में एक की इलाज के मौत हो गई। मामले को लेकर गांव में तनाव बना रहा। एहितीयाती तौर गांव में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी बी. एल. मीना ने बताया कि शनिवार को ताराचंद तथा मुकनाराम के पक्षों के बालकों बीच शनिवार को हुए झगड़े के बाद हुए लाठी भाटा तथा सरिया से जंग हो गई, जिसमें मुकनाराम मीणा 60 वर्ष को गंभीर चोटें आई। मुकनाराम को घायल अवस्था में जयपुर एसएमएस ले जाया गया जहां पर सोमवार को मुकनाराम की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बच्चों के बीच स्कूल में मारपीट हो गई, जिसने बड़ा रूप ले लिया तथा बात बड़ों में फैल गई। बात बढ़ते बढ़ते दोनों पक्षों के बीच लाठी सरिया जंग में तब्दील हो गई।और मुकनाराम को गंभीर चोटें आने से उसकी दौराने इलाज मौत हो गई। मृतक के परिजन रूपंती ने चिरंजीलाल, ताराचंद, रामप्रसाद सहित अन्य के खिालफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इधर मौत के समाचार गांव में आते ही तनाव फैल गया। तथा मुकनाराम के शव का दाह संस्कार आरोपित लोगों के मकानों के सामने करने की फैली अफवाहों के कारण गांव में एतिहाती बतौर पुलिस बल तैनात किया गया। दाह संस्कार का कार्यक्रम शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
सीओ पुलिस अर्जुन राम जाट ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है तथा मामला हत्या का दर्ज कर दिया गया है। कर्रवाई शुरू कर दी गई है।
दुर्घटनाओं में 6 घायल
दौसा|क्षेत्रमें अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह जने घायल हो गए। घायलों में एक को जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर रोड पर जीरोता के समीप रविवार रात को कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दंपती उनका बेटा घायल हो गया। सदर थाने के एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि दुर्घटना में कैलाशचंद गुप्ता निवासी मारुति कॉलोनी, उसकी प|ी बबीता देवी पुत्र विकास घायल हो गए। एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद बबीता देवी को जयपुर रेफर कर दिया। आगरा रोड पर खेड़ली मोड़ के समीप मोटर साइकिल दुर्घटना में गोकुल सैनी निवासी मूंडरू सीकर हाकिम गुर्जर निवासी पाल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्