पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 संस्था प्रधानों को थमाए नोटिस

70 संस्था प्रधानों को थमाए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्थापन के बारे में दो माह बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई, डीईओ की कार्रवाई

दौसा|संस्थापनके संबंध में मांगी गई सूचना दो माह बाद भी नहीं देने पर 70 संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई डीईओ मा. ने की है। इसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में नाम निदेशक को भेजने की चेतावनी भी दी है।

डीईओ मा. जीवन शंकर शर्मा ने बताया कि संस्थापन सूचना 30 सितंबर तक ही उपलब्ध करानी थी। इसके लिए कई बार संस्था प्रधानों को अवगत भी कराया गया, लेकिन उन्होंने सूचना उपलब्ध कराना मुनासिफ नहीं समझा।

संस्थापन सूचना उपलब्ध नहीं कराने वाले 70 प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक हैं, जिन्हें कारण बताओ नोटिस दिए हैं। विदित रहे कि संस्थापन सूचना 1 सितंबर-14 को आधार मानकर 16 प्रपत्रों में एक्सल सीट में 27 सितंबर तक ईमेल और 30 सितंबर तक हार्ड कापी की हस्ताक्षरित प्रति डीईओ मा. कार्यालय में जमा करानी थी।

नोडल केंद्रों की संख्या बढ़ाई

दौसा|नोडलकेंद्रों के अधीन स्कूलों की संख्या घटने से काम का दबाव भी घटेगा। इससे सूचना संप्रेषण में सुविधा मिलेगी। ऐसा 5 की जगह 14 नोडल केंद्र बनाने से संभव होगा। शिक्षा विभाग में जिले में अब रामकरण जोशी राउमावि दौसा, राउमावि रेलवे स्टेशन दौसा, राउमावि नांगल राजावतान, राउमावि लवाण, बी.एन. जोशी राउमावि बांदीकुई, राबाउमावि बांदीकुई, राउमावि बैजूपाड़ा, राउमावि सिकराय, राउमावि बहरावंडा, राउमावि मंडावर, अशोक शर्मा राउमावि लालसोट, राउमावि रामगढ़ पचवारा राउमावि आलूदा 14 नोडल केंद्र होंगे। नोडल केंद्रों का काम उनके अधीन स्कूलों की मांग गई सूचना भेजना होता है।