पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए सवेरे से ही लाइनें

यूरिया के लिए सवेरे से ही लाइनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंडक्षेत्र में खाद के संकट के कारण सोमवार को पहुंचे 18 यूरिया खाद से भरे ट्रक गांवों में पहुंचे। मंडावरी बिलौना कलां सहित अन्य सहकारी समितियों दुकानदारों के यहां खाद वितरण का काम पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

खाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। लंबी कतारों के कारण किसानों का अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अनेक जगह वरियता क्रम टूटने पर किसानों ने जम कर हंगामा किया। कस्बें में भी नीजी दुकानदारों क्रय विक्रय सहकारी समिति के यहां खाद का वितरण किया गया।

जमकरहंगामा हुआ

बांदीकुई| सोमवारको सहकारी समिति का कार्यालय खुलने से पहले ही यहां लोगों की कतार लग गई। कई बार लोगों ने शोर मचाया तथा धक्का मुक्की भी हुई। सुबह 10 बजे तो यहां अच्छी खासी भीड जमा हो गई। जैसे ही कार्यालय खुला तो यूरिया के लिए लंबी कतार लग गई। भीड इतनी एकत्रित हो गई कि लाइन समिति के बाहर तक जा पहुंची। लोगों ने कई बार शोर मचाया।

बांदीकुई. यूरियाके लिए क्रय विक्रस सहकारी समिति में लगी लोगों की कतार।