पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चपरासी चला रहा है तहसीलदार की जीप

चपरासी चला रहा है तहसीलदार की जीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चपरासी चला रहा है तहसीलदार की जीप

बांदीकुईग्रामीण| जिलाप्रशासन ने तहसीलदार बसवा के ड्राइवर को दौसा डेपुटेशन पर बुला लिया। ऐसे में करीब 20 दिन से तहसीलदार के सरकारी जीप की स्टेरिंग यहां कार्यरत एक सहायक कर्मचारी चला रहा है।

तहसील कार्यालय बसवा में तैनात ड्राइवर मूलचंद को जिला प्रशासन के आदेश पर 19 नवबंर को डेपुटेशन पर कलेक्ट्रेट भेज दिया। तहसील में इसके अलावा और कोई ड्राइवर नहीं होने से यहां की सरकारी जीप को चलाना मुश्किल हो गया। लंबा पूरा तहसील क्षेत्र एवं इन दिनों भामाशाह शिविर चल रहे हैं। तहसील प्रशासन को कोई ड्राइवर नहीं मिला तो तहसीलदार ने यहां कार्यरत सहायक कर्मचारी अमरदास को स्टेरिंग थमा दी। हांलाकि सहायक कर्मचारी के पास जीप चलाने का लाइसेंस है लेकिन सरकारी जीप को एक कर्मचारी चलाए यह कितना सही है इसे लेकर तहसील प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नही है। वर्तमान में ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में चल रहे भामाशाह शिविरों सहित अन्य सरकारी कामों सहित जिला प्रशासन की मिटिगों में जाना पड़ता है। यह मामला इन दिनों तहसील कार्यालय सहित अन्य सरकारी महकमों में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन तो जिला प्रशासन का कोई ध्यान है और ही उपखंड प्रशासन का। इस संबध में तहसीलदार बसवा सतीश जैन का कहना है कि तहसील का ड्राइवर डेपुटेशन कलेक्ट्रेट भेजा हुआ है।