पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव आरओबी बनाने की मांग

लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव आरओबी बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदहरीश चंद्र मीणा ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की तथा स्थानीय रेल समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सांसद ने दौसा में एक अंडरपास एवं बांदीकुई, बसवा बस्सी में रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। सांसद ने महत्वपूर्ण लंबी दूरी की रेलगाडियों का दौसा ,बांदीकुई बसवा में ठहराव किए जाने की भी मांग की। सांसद ने रेलमंत्री को बताया कि दौसा, बांदीकुई, बस्सी एवं बसवा से जयपुर-दिल्ली तथा जयपुर-आगरा जैसे महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम रेलमार्ग गुजरते हैं।

बांदीकुई ,बसवा एवं बस्सी तीनों ही दौसा संसदीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण कस्बे हैं, जहां ओवरब्रिज के अभाव में कस्बेवासियों को बार-बार रेल्वे फाटक बंद होने से घंटों इंतजार करना पडता है। इससे बार-बार शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को आपातकालीन स्थिति में अनावश्यक देरी होती है। उन्होंने बताया कि दौसा शहर में लाखों लोग निवास करते है तथा रेल्वे अंडरपास के अभाव में शहरवासियों को तीन से चार किलोमीटर का फेरा लगाना पडता है। दौसा, बांदीकुई एवं बसवा में लंबी दूरी की गाडियों का ठहराव नहीं होने से लोगों को जयपुर जाकर रेलगाडी में बैठना पडता है।

दौसा. रेलमंत्री को ज्ञापन देते सांसद।