- Hindi News
- िढगारिया भीम में बिजली कर्मचारी से मारपीट
िढगारिया भीम में बिजली कर्मचारी से मारपीट
तीन घंटे ठप रही बिजली आपूिर्त
भास्करन्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
ढिगारियाभीम जीएसएस पर रविवार रात कुछ लोगों द्वारा बिजली कर्मचारी से मारपीट को लेकर निगम के जेईएन ने सोमवार को दो जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। ढिगारिया भीम जीएसएस पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग आए और ब्लाक के अलावा सिंघल फेज की जगह थ्री फेज बिजली सप्लाई करने की मांग करने लग गए। बिजली कर्मचारी रमेश गुर्जर द्वारा नियमानुसार बिजली सप्लाई देने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। कर्मचारी द्वारा चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आए ओर कर्मचारी को बचाया। इससे गुस्साए कर्मचारीयों ने शाम करीब 7 बजे से बैजूपाडा़, झूथाहेडा, निहालपुरा, ढिगारिया कपूर, भीम, हांडली, महूखुर्द सहित अन्य गांवों की बिजली सप्लाई को ठप कर दिया। सूचना पर रात को मौके पर पहुंचे जेईएन रिंकेश मीणा ने मामले की जानकारी ली तथा रात करीब 10 बजे बिजली सप्लाई को चालू कराया। सोमवार को जेईएन मीणा ने इस मामले में ढिगारिया कपूर निवासी चेतराम मीणा हरिनारायण मीणा के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कागजात फाड़ने का मामला दर्ज कराया है।
आगसे हजारों का सामान जला
महवा| उपखंडके समीपवर्ती ग्राम सिंदूकी में शार्ट शर्किट से लगी आग से घर में रखी नकदी हजारों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पुिलस के अनुसार सिंदूकी स्थित बबलेश पुत्र किशोर मीना के घर के समीप लगे ट्रांसफार्मर से तार टूटने के कारण अचानक घर में आग लग गई, जिससे नकदी, अनाज, कपडे़ सहित हजारों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। अचानक लगी आग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।, जहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाया।