पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुसीबत बना िबजली टावर आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं

मुसीबत बना िबजली टावर आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

अलवर- सिकंदरा मेगाहाइवे से बसवा को जाने वाले मार्ग के घुमाव पर स्थित बिजली की लाइन का टावर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई बार लोग इसे हटाने की मांग को लेकर बिजली निगम में शिकायत कर चुके है।

हाइवे से बसवा को जाने वाले इस मार्ग पर घुमाव स्थित है। इस पर बिजली निगम द्वारा बिजली की लाइन को लेकर टावर लगा रखा है। बसवा के लोगों ने बताया कि टावर बसवा अंदर आने वाले मार्ग पर लगा होने से इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होने बताया कि रात के समय कई बार अंधेरा होने से टावर दिखाई नही देता है इससे कई वाहन चालक इससे टकरा चुके है।

बांदीकुई. अलवर- सिकंदरा मेगाहाइवे पर बसवा को जाने वाले मार्ग लगा टावर नुमा पोल।