पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता को बनाएं दिनचर्या का अहम िहस्सा

स्वच्छता को बनाएं दिनचर्या का अहम िहस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई|नगरपालिका नेसोमवार को शहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में शहर के सभी वार्ड , बाजार सहित अन्य स्थानों की सफाई कराई जाएगी। शहर के कुटी पर स्थित अंबेडकर पार्क से सोमवार को नगरपालिका चैयरमेन रमेशचंद बैरवा, तहसीलदार सतीश जैन, ईओ छगनलाल यादव, पालिका के कार्यालय सहायक पूरणमल शर्मा, एसआई आनंद व्यास, जमादार रामबिलास पासवान, सतीश चंद हरियाणा, दिनेश शर्मा सहित अन्य ने पार्क में झाडू लगाकर अभियान की शुरुआत की। चैयरमेन ने बताया कि 8 से 14 दिसबंर तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी 25 वार्ड, बाजार सहित अन्य स्थानों की सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा अभियान के तहत शहर में पॉलिथीन कैरीबेग पर रोकथाम, लंबे समय से पडे मलबे को हटाना साफ सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दौसा. आनंदशर्मा बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक िवद्यालय में सोमवार को छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते विधायक।

बांदीकुई. स्वच्छताअभियान की शुरुआत करते चेयरमैन तहसीलदार।