पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा हाइवे पर पशुओं का जमावड़ा

मेगा हाइवे पर पशुओं का जमावड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

अलवर-सिकंदरामेगा हाइवे पर पशुओं का जमावड़ा होने से यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इससे वाहन चालक भी परेशान रहते हैं। कई बार लोग इस समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मेगा हाइवे पर आसपास गांव ढाणियां होने से यहां के पशु हाइवे पर के पास चरने जाते है, लेकिन इन पशुओं पर नजर रखने वाला कोई नहीं होने से ये भटककर हाइवे पर जाते है। कई बार पशुओं का जमावड़ा ज्यादा हो जाता है। इससे हाइवे पर वाहन चालकों को गुजरने में परेशानी होती है।

चालकों ने बताया कि पशु वाहनों के सामने आकर खड़े हो जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। कई बार तो हाइवे पर इन पशुओं से दुर्घटना भी हो चुकी है। इस समस्या को लेकर लोग कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवािसयों का कहना है कि ये पशु आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीणों के है। वे दूध निकाल कर इन्हें छोड़ देते हैं।