पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का निर्णय

देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का निर्णय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | राजस्थानगुर्जर महासभा तहसील बसवा की अध्यक्ष मक्खन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में 20 फरवरी को भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

महासभा के रामअवतार चाैधरी ने बताया कि शोभायात्रा देवमंदिर मुकरपुरा से सुबह 9 बजे गाजे बाजे के साथ शुरु होगी। जो बाढ़ बगीची, नंदगांव, आशापुरा, जोधपुरिया, अणची का बास, कोर्ट तिराया, सिकंदरा रोड होते हुए श्री देवनारायण मंदिर नई कृषि उपज मंडी के सामने पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा कार्यक्रम में अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला, जिला प्रमुख गीता खटाणा, पूर्व मंत्री डॉ नाथूसिंह गुर्जर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जीआर खटाणा सहित अन्य भाग लेंगे। बैठक में रेंजर भगवानसिंह, रामगोपाल माल, बिशनसिंह, मोनी सिंह, भवानीसिंह, कुलदीप डोई, रणजीत छाबड़ी, दयाराम खटाना, पार्षद रतन सिंह, पूरणसिंह, रामावतार माल, महेंद्र सिद्वू, राजू माल, राघवेंद्र, मानसिंह, विश्राम, हरिनारायण सहित अन्य मौजूद थे।

देवनारायणमेले का आयोजन

मानपुर|रविवारको देवधाम पांचोली में भगवान देवनारायण के मेले पद दंगल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि सरकार ने गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया है। समाज के युवा बालक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आरक्षण का लाभ लें। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान गुर्जर समाज की 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पांचोली सरपंच गोमतीदेवी गुर्जर, लाखन सिंह पांचोली, रामराज शर्मा, नंगूराम उमरवाल, प्रमोद गुर्जर, नाथूसिंह पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

निगमने उतारे 16 ट्रांसफार्मर

लालसोट|बिजली निगम के एईएन रामनिवास मीना की अगुवाई में मंडावरी बिलौना बडेखण, लालपुरा, रामपुरा खुर्द, सूरतपुरा सहित अनेक गांवों में वसूली अभियान चलाया। अभियान के तहत सिंगल प्वाइंट बोरवेलों के बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 16 ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...