पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभास इंस्टीट्यूट में टाॅपर्स का सम्मान

प्रभास इंस्टीट्यूट में टाॅपर्स का सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभासइंस्टीट्यूट में रविवार को आधुनिक परिवेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते स्वरूप एवं सफलता का मूल मंत्र विषय पर सेमीनार आयोजित हुई तथा रीट पटवार पूर्व परीक्षाओं के टापर्स का सम्मान किया गया।

सरस्वती विद्या विहार स्कूल के तत्वावधान में संचालित प्रभास इंस्टीट्यूट में प्रतियोगियों के मार्गदर्शन के लिए आयोजित सेमीनार में वक्ताओं ने परीक्षार्थियों को उचित रणनीति एवं समय प्रबंधन के साथ विस्तृत अध्ययन तथा तकनीकी समायोजन पर बल दिया। सरस्वती विद्या विहार स्कूल के निदेशक लेखराज सैनी सहित अन्य अतिथियों ने रीट पटवार पूर्व परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभास के निदेशक एनके सैनी ने बताया कि बुधवार से स्कूल व्याख्याता, शिक्षक एवं रेलवे के नए बैच प्रारंभ होंगे। जिनके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं। सेमीनार में मुख्य अतिथि कालेज शिक्षा के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. ओपी गुप्ता अध्यक्ष पूर्व एडीईओ बीएल बडाया रहे। संचालन एचपी आर्य ने किया।

बांदीकुई. पुरस्कारदेते अतिथि।

खबरें और भी हैं...