पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सियाचिन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सियाचिन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | गौड़सनाढ्य ब्राह्मण सभा की रविवार को बसवा रोड स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सियाचिन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में सियाचिन के शहीद तथा सभा के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्र के पिता के निधन पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले समाज को 14 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद अवस्थी, वैद्य रामअवतार पाराशर, दिनेश व्यास, सुरेश ढोलका, महेन्द्र शर्मा, ललित शर्मा, रामबाबू शर्मा, गिरीश शर्मा, डॉ. एसडी उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।

सामूहिकविवाह सम्मेलन पर चर्चा

लालसोट| बैरवासामूहिक विवाह समारोह समिति की बैठक घासीलाल बाढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें समाज सुधार के बिंदुओं तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाने के बारे में चर्चा की गई। तथा प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

विजेंद्रअध्सयक्ष मनोनीत : राजस्थानप्रांतीय तैलिक साहू युवा महासंघ के जिलाध्यक्ष ताराचंद साहु ने लालसोट तहसील का विजेंद्र साहू को अध्यक्ष मनोनीत किया है।

खबरें और भी हैं...