- Hindi News
- बिजली गुल, छह गांवों में कई दिनों से अंधेरा
बिजली गुल, छह गांवों में कई दिनों से अंधेरा
वाहन ने खंभा तोड़ा, सजा मिली जनता को
बांदीकुई ग्रामीण| छहगांवों के ग्रामीण कई दिनों से बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार बिजली निगम में शिकायत करने के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कौलाना बिजली सब स्टेशन से नारायणपुरा, मुकरपुरा, कौलाना, बाढ की ढाणी , बडि़याल खुर्द नांगवास में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन कई दिनों से इन गांवों में सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना 6 घंटे हो रही बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल समस्या की हो रही है। साथ ही परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों को भी अध्ययन कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कौलना बिजली सब स्टेशन पर कई बार जा चुके लेकिन सुनवाई नही हो रही है।
ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा।