पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कई कॉलोनियों में पानी सप्लाई नहीं

कई कॉलोनियों में पानी सप्लाई नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | शहरमें शनिवार को कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। इससे लोग परेशान रहे। मदरसा, नागर कॉलोनी, पंचायत समिति रोड पर पानी की सप्लाई नहीं हुई। रविवार को पीजी कॉलेज किला सागर जोन की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। जलदाय विभाग के एईएन मोहिंदर सिंह का कहना है कि बाणगंगा पंप हाउस पर मोटर जलने से दो नलकूप बंद हो गए। इससे पानी का संग्रहण नहीं हुआ। इन कॉलोनियों में रविवार को पानी की सप्लाई की जाएगी। पीजी कॉलेज किला सागर क्षेत्र में पानी की सप्लाई सोमवार को होगी।

मेंटिनेंसके चलते आज बिजली बंद

दौसा | लाइनशिफ्टिंग कार्य के कारण 14 फरवरी को 11 केवी होदायली 33 केवी बापी फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, 33 केवी पड़ासोली सिविल लाइन फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एवं शहर के पांचवें फीडर में धौकरिया मोटर्स के आसपास क्षेत्र की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जेईएन ने बताया कि इस दौरान बजरंग नगर, अयोध्या नगर, मोड़ापट्टी, प्रतीक विहार, रोहड़ा कलां, रोहड़ा खुर्द, मालगवास, 33/11 केवी बाणगंगा, बापी, सिविल लाइन, पुरोहितों का बास, कालोता, नांगल बैरसी, पड़ासोली, चोरड़ी, हबीबवाला, नाभावाला, गोला का बास से निकलने वाले 11 केवी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।

इंदिराप्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित

बांदीकुई | माध्यमिकशिक्षा बोर्ड़ द्वारा आयोजित की गई माध्यमिक परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं में जिला दौसा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बांदीकुई निवासी छात्रा तनीषा घुणावत को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शहर की रेलवे कालोनी निवासी गार्ड आरके मीणा की बेटी तनीषा को दौसा में विधायक शंकरलाल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...