30 को दौसा आएगी व्यास स्पेशल ट्रेन
अजमेरसे व्यास के बीच व्यास स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 25 सितंबर को अजमेर से और 29 सितंबर को व्यास से चलेगी। व्यास से चलकर स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन 30 सितंबर को सुबह दौसा आएगी।
अजमेर से व्यास स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर को सुबह 8:30 बजे चलेगी, जो मदार स्टेशन 8:45, किशनगढ़ 9:05, फुलेरा 9:45, जयपुर 10:30, गांधीनगर 10:50, दौसा 11:33, बांदीकुई दोपहर 12:15, अलवर 01:18, रेवाड़ी 02:50, हिसार शाम 05:45, लुधियाना रात 11:25 व्यास रात 01:30 बजे पहुंची। वापसी में स्पेशल ट्रेन व्यास से 29 सितंबर को शाम 4:15 बजे चलेगी, जो लुधियाना 05:55, हिसार रात 10:45, रेवाड़ी 30 सितंबर को सुबह 3:50, अलवर 4:53, बांदीकुई 5:42, दौसा 6:06, गांधी नगर 7:05, जयपुर 7:30, फुलेरा 8:25, किशनगढ़ 9:06, मदार 9:49 और जयपुर 10:05 बजे पहुंचेगी।
4स्लीपर, 2 चेयरकार 11 जनरल डिब्बे होंगे
व्यासस्पेशल ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे। इसमें 4 स्लीपर, 2 चेयरकार 11 जनरल डिब्बे होंगे। साथ गार्ड के दो डिब्बे भी होंगे।