सिकराय बीईईओ राजेंद्र मीणा एपीओ
सिकराय | राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक ने बीईईओ राजेंद्र मीना को एपीओ कर दिया है। विभागीय आदेशों के अनुसार प्रशासनिक कारणों से बीईईओ को एपीओ कर मुख्यालय बीकानेर में उपस्थित देने के निर्देश दिए गए हैं। डीईओ प्रारंभिक राजाराम मीना ने बताया कि बीईईओ को एपीओ करने की जानकारी मिली है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
स्कूलका दरवाजा तोड़ा
बांदीकुई ग्रामीण | बसवामें राजकीय प्राथमिक स्कूल डूमाली तलाई का बुधवार रात समाजकंटकों ने दरवाजा तोड़ दिया। सुबह मौके पर जमा हुए लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को स्कूल के आसपास के कुछ पशु यहां गए। ग्रामीणों ने पशुओं को यहां स्कूल के अंदर बांध दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समाजकंटक पशुओं को ले जाने के प्रयास में स्कूल का दरवाजा तोड़ गए।