लोक सूचना सहायक सूचना अधिकारी नियुक्त
लोक सूचना सहायक सूचना अधिकारी नियुक्त
दौसा|कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल ने कर पूर्व में नियुक्त लोक सूचना अधिकारी एवं सहायक लोक सूचना अधिकारी के आदेशों संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित सूचना के निस्तारण के लिए सहायक लोक सूचना अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी किए गये थे। पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन करते हुए लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की हैं। एडीएम को लोक सूचना अधिकारी एसडीएम को सहायक लोक सूचना अधिकारी बनाया गया है। इनका क्षेत्राधिकार कलेक्ट्रेट होगा। उपखंड पर एसडीएम को लोक सूचना अधिकारी तहसीलदारों को सहायक लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तहसीलदारों को लोकसूचना अधिकारी समस्त नायब तहसीलदारों को सहायक लोकसूचना अधिकारी बनाया गया है। इनका क्षेत्राधिकार संबंधित तहसील क्षेत्र, अधीनस्थ गिरदावर पटवार मंडल होगा। कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल प्रथम अपीलीय अधिकारी होंगे।
ब्लडडोनर सोसायटी का रक्तदान शिविर 22 को
लालसोट|ब्लडडोनर सोसायटी डिडवाना के तत्वावधान में 22 सितंबर को पांचवां विशाल रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे सोनी की जी बगीची पर आयोजित होगा। भामाशाह पुरुषोत्तम जोशी , दीपक पटेल गिर्राज पारीक आदि सामजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा है कि रक्तदान मानवता के लिए अनूठी पहल है। समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने के लिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे आने की आवश्यकता है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सोसायटी की टीम पहल के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
अग्रसेनजयंती समारोह 25 को
बांदीकुई|अग्रवालसमाज की ओर से श्री अग्रसेन जयंती समारोह 25 सितंबर को अग्रवाल समाज भवन में मनाया जाएगा। समाज के मंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे ध्वजारोहण, पूजा अर्चना,11 बजे शोभायात्रा, दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण शाम को सहभोज का कार्यक्रम होगा।
भंडारीमें कथा के समापन पर भंडारा
दुब्बी|ग्रामभंडारी में गुरुवार को गो कथा के समापन पर भंडारे में प्रसादी का वितरण किया गया। सरपंच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुबह पूर्णाहुति हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी का वितरण किया गया। भंडारे में आस पास के गांवों के सैकडों लोगों ने भाग लिया गया।
युवकसे मारपीट का आरोप
दौसा|क्रय-विक्रयसहकारी समिति रोड