पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रमित कर रहा है संकेतक बोर्ड

भ्रमित कर रहा है संकेतक बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | नगरपरिषद द्वारा लालसोट रोड पर लगाया गया संकेतक बोर्ड लोगों को भ्रमित कर रहा है। बोर्ड पर बाईं ओर रामकरण जोशी राउमावि दाईं ओर पंचायत समिति रोड का संकेत दर्शाया गया है, लेकिन बोर्ड को दोनों स्थानों से आगे लगाने के कारण लोग भ्रमित हो रहे हैं। दाईं ओर खटीकान मोहल्ला का रास्ता तथा बाईं ओर नागर कॉलोनी का रास्ता होने से स्कूल पंचायत समिति जाने वाले लोग भटक जाते हैं।

कांग्रेसका सदस्यता अभियान 21 से

दौसा | जिलेमें कांग्रेस का सदस्यता अभियान 21 सितंबर से शुरू होगा। सह प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि दोपहर 1 बजे लालसोट में अभियान शुरू होगा। 30 सितंबर को दौसा, 2 अक्टूबर को महवा, 4 को बांदीकुई एवं 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सिकराय में सदस्यता अभियान शुरू होगा। स्थान का निर्धारण अन्य व्यवस्थाएं विधान सभा प्रभारी, पूर्व विधायक, ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सहयोग से करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जी.आर. खटाणा करेंगे। मुख्य अतिथि प्रभारी सुरेंद्र सिंह करेंगे।

बससे कुचलने से दो गायों की मौत

लालसोट | उपखंडके डिडवाना गांव में बस ने दो गायों को कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जिसको ले कर लोगों में रोष रहा। ग्रामीणों ने बस को रुकवा कर पुलिस को सूचना दे कर कार्रवाई की मांग की। गोशाला के जगदीश प्रसाद ने बताया कि तेज गति से रही बस द्वारा दो गायों को कुचल दिए जाने से दो गायों की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दौसा. लालसोटरोड पर लगाया संकेतक बोर्ड। इसमें रास्ता सही नहीं दर्शाया गया है।