- Hindi News
- दौसा| श्रीकृष्णहॉस्पिटल में निशुल्क निशुल्क निसंतानता शिविर का शुभारंभ रविवार
दौसा| श्रीकृष्णहॉस्पिटल में निशुल्क निशुल्क निसंतानता शिविर का शुभारंभ रविवार
दौसा| श्रीकृष्णहॉस्पिटल में निशुल्क निशुल्क निसंतानता शिविर का शुभारंभ रविवार को कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कलेक्टर ने कहा कि यह शिविर दंपत्तियों के निसंतानता के कारणों को पहचानने एवं उन्हें नवीनतम चिकित्सा तकनीक का लाभ पहुंचाने में सफल रहेगा। डॉ. निशांत दीक्षित एवं डॉ. ऋतु शर्मा ने 156 दंपतियों को परामर्श दिया। इनमें 40 मरीजों की रियायती दरों पर जांचें की गई। 7 मरीजों की रियायती दरों पर परखनली शिशु चिकित्सा के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में कृत्रिम गर्भाधान, शुक्राणु की कमी, डोनर साइट प्रोग्राम, सरोगेसी आदि विषयों पर मरीजों की समस्या का समाधान किया। निदेशक कृष्ण दत्त शर्मा, डॉ. उमेश दत्त शर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. चंदन सोनी किरण दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रबोधकसंघ के जैमन जिलाध्यक्ष
दौसा| अखिलराजस्थान प्रबोधक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष रामकेश मीणा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुए। चुनाव में संरक्षक भरतलाल मीणा, रघुवीर व्यास, मुकेश सैनी, रामकेश मीणा, अनिल शर्मा, अध्यक्ष दिनेश जैमन, महामंत्री मक्खन लाल गुर्जर को चुना गया। बैठक में राजेश शर्मा, गिरिराज मीणा, सोनी राम मीणा, बनवारी लाल शर्मा, भोलाराम जाटव, रामावतार कालेड़ा, पूनीराम छाबड़ी, रमेश सैनी, अबरार, कमल गुर्जर उपस्थित थे।
निशुल्कशिविर में 415 मरीजों की जांच
दौसा| रोटरीक्लब एवं मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयपुर के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर रविवार को जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ। डीआई महेंद्र जोनवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में डॉ. पृथ्वी गिरी डॉ. राम चितलांगिया ने 415 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की। मस्तिष्क रोग हृदय रोग के मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। ब्लड प्रेशर ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। डॉ. सीएल.मीणा, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव कपिल राजोरिया, रूपेश खंडेलवाल, नवल खंडेलवाल, शिवशंकर सोनी, पीयूष, मनोज, आदि ने सेवाएं दी।
शांतिजागरूकता का संदेश प्रसारित
दौसा| अंतरराष्ट्रीयशांति दिवस पर रविवार को राज विद्या केंद्र की ओर से शांति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेम रावत ने शांति दूत वीडियो के माध्यम से विश्व में प्रत्येक मानव को शांति का अनुभव करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि