एक साल में 40 हजार कृिष कनेक्शन
क्षेत्रीयविधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि राज्य सरकार एक साल में 40 हजार किसानों को कृ़षि कनेक्शन से लाभांवित करेगी। विधायक ने ये बात रविवार को नई कृ़षि उपज मंडी में राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता चेक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जो कि किसानों को साथ लेकर चलती है और उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। खेतों में खाद की कमी रहे इसके लिए राज्य सरकार ने खाद का स्टाक रखने के साथ 28 लाख रुपए का बजट तय किया है। खेत में कार्य के दौरान किसी भी कारण से किसान की मौत हो जाए तो उसकी आर्थिक सहायता को एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करना निर्धारित किया है। इसके अलावा अंग भंग होने वाले किसानों की भी आर्थिक सहायता को बढ़ाया जाएगा। विधायक ने बांदीकुई मंडी की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क, वाटर कूलर पानी की समस्या समाधान किया है। अब शीघ्र ही चारदीवारी भी बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पल्लेदारों की मांग पर पल्लेदार विश्राम स्थल पर अपने कोटे से शेड लगाने दुकानों के आंवटन को लेकर शीघ्र ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समारोह में मंडी सचिव सूबेसिंह रावत ने खेत में कार्य करने के दौरान दुर्घटना से पीडि़त होने वाले किसानों की कागजी कार्रवाई को पुलिस द्वारा पूरी नहीं करने की बात कही। उन्होंने विधायक से पुलिस को पीड़ित किसानों की कागजी कार्रवाई को पूरा करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया। समारोह में मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन रायसिंह गुर्जर,सदस्य सीताराम बडग़ुर्जर, रामकरण सैनी, व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र विजय,पल्लेदार संघ के अध्यक्ष सीताराम सैनी सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान विधायक ने 15 किसानों को 8 लाख 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
पल्लेदारविश्राम स्थल का विधायक ने किया लोकार्पण
बांदीकुई | क्षेत्रीयविधायक डॉ. अलका सिंह ने रविवार को नई कृषि उपज मंडी में पल्लेदार विश्राम स्थल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंडी सचिव सूबेसिंह रावत, भाजपा देहात अध्यक्ष मानसिंह भांडेडा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन रायसिंह गुर्जर, मंडी सदस्य अनिल चौधरी, व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सहाय चौधरी, महामंत्री राजेंद्र विजय, जगदीश केशुपुरा