शुभम अक्षत सबसे तेज धावक
अग्रवालसमाज समिति की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता रामकरण जोशी राउमावि मैदान पर आयोजित हुई।
युवा अध्यक्ष सुनील सिंघल ने बताया कि धीमी गति साइकिल रेस कनिष्ठ वर्ग में विजेता गिरीश धोलेटा उप विजेता भव्य बंसल रहे। इसी तरह धीमी साइकिल रेस वरिष्ठ वर्ग में पंकज अग्रवाल पुनीत गोयल, 100 मीटर दौड़ में कनिष्ठ वर्ग में अक्षत गोयल, गिरीश धोलेटा, 100 मीटर दौड़ वरिष्ठ वर्ग में शुभम सिंघल मोहित गर्ग, लंबी कूद कनिष्ठ वर्ग में पुनीत गोयल शुभम सिंघल एवं गोला फेंक वरिष्ठ वर्ग में जीतेंद्र मित्तल तथा निर्मल मित्तल विजेता उप विजेता रहे। खेलकूद प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। शाम को वॉलीबॉल प्रतियोगिता अग्रसेन सेवा सदन में हुई।
आयुषीअग्रवाल प्रथम
लालसोट| अग्रवालसमाज के तत्वावधान में अग्रसेन महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जूनियर वर्ग में आयुषी अग्रवाल प्रथम, आर्यन गोयल द्वितीय, सीनियर वर्ग में ऋषि गोयल प्रथम, नीलू जैन द्वितीय स्थान पर रही। वहीं हाऊजी प्रतियोगिता में रेणु गोयल, कृष्णा गर्ग, प्रद्युमन अग्रवाल, माया अग्रवाल, आशु गोयल विजेता रहे। सुधा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेहंदी, निबंध तथा चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी।
सांस्कृतिकआयोजन
बांदीकुई|अग्रवाल समाजकी ओर से अग्रसेन महाराज के जयंती समारोह को लेकर रविवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इससे पहले शनिवार रात को अग्रसेन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। रात को अग्रवाल समाज भवन में समाज के जिलाध्यक्ष पूरण चंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा महामंत्री गोवर्धनलाल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित श्री अग्रसेन सांस्कृतिक संध्या में फेंसी ड्रेस, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघुनाटिका सहित अन्य कार्यक्रम हुए। बालकों ने कई फिल्मी राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुति दी। समाज के मंत्री संजय नौगज्या ने बताया कि इस दौरान एकल नृत्य कनिष्ठ वर्ग में प्रथम परी सिंहल, द्वितीय भूमिका जैन, सीनियर वर्ग में प्रथम खुशबू गोयल, द्वितीय रीता अग्रवाल, सामूहिक नृत्य में प्रथम पलक गुप्ता, रीता अग्रवाल, द्वितीय आशी गुप्ता निकिता गुप्ता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में