पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौसा| राजस्थानगुर्जर महासभा की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि सभा

दौसा| राजस्थानगुर्जर महासभा की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| राजस्थानगुर्जर महासभा की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि सभा देवनारायण मंदिर में आयोजित की गई। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. अन्ना पाटिल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। पदाधिकारियों ने अन्ना के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा उनके कार्यों का स्मरण किया। जिलाध्यक्ष देवनारायण बैसला, बच्चूसिंह तूंगड़, रामसिंह, नरसी डोई, जगदीश खेड़ली, रकम सिंह, भगत आदि ने दो मिनट का मौन रखकर आत्म शांति की प्रार्थना की।

बांदीकुईमें डांडिया महोत्सव की तैयारी

बांदीकुई| शहरमें डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार स्पेशल साउंड इफेक्ट्स एवं लाइट से सजा डांडिया होगा। आयोजकों ने बताया कि 1 अक्टूबर को एसडीएम आरएस चौहान की अध्यक्षता में गिरिराज मैरिज गार्डन आयोजित होने वाले इस डांडिया महोत्सव के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण 23 से 29 सितंबर तक खंडेलवाल धर्मशाला एवं गिरिराज मैरिज गार्डन में गरबा डांडिया विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण लेने वाली महिला एवं युवतियों को गरबा एवं डांडिया के बेहतरीन स्टेप्स सीखाए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने एवं प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन दोपहर 2 बजे तक खंडेलवाल धर्मशाला एवं गिरिराज मेरिज गार्डन में 23 सितंबर तक कराए जा सकते हैं।

प्रतियोगिताकी तिथि बदली

दौसा| विधिकसेवा प्राधिकार की ओर से 22 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता अब 7 अक्टूबर से आनंद शर्मा बालिका राउमावि में होगी। प्रधानाचार्य गंगालहरी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी।

बाढ़पीड़ितों को 11 हजार की सहायता

दौसा| भाजपामहिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष उर्मिला जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के बाढ पीड़ितों के आर्थिक सहायता कपड़े दिए। कार्यकर्ताओं ने जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को 5100रुपए का चेक 6 हजार रुपए के कपड़े प्रदान किए। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विनीता सेठ, शशि जैमिनी, शशि जोशी, निशा सागर, अनिता शर्मा, कलावती गुप्ता, सुनील शर्मा, विजय कटारा, उर्मिला मीणा, संतोष कंवर, उच्छव कंवर मौजूद थी।

हत्याडकैती के विरोध में होगा आंदोलन

दौसा| मैढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समिति की बैठक रविवार को प्रिंस होटल में के.के. सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में चोरी, डकैती की घटनाओं के व