- Hindi News
- गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के तिवाड़ी इकाई अध्यक्ष चुने
गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के तिवाड़ी इकाई अध्यक्ष चुने
गौड़सनाढ्य ब्राह्मण सभा की बांदीकुई में 14 इकाइयों के चुनाव रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर हुए। इकाई 8 तिवाड़ी मोहल्ला के श्रीश्याम आईटीआई में चुनाव अधिकारी जगदीश गंडरावा एवं रामप्रकाश द्विवेदी की मौजूदगी में हुए चुनाव में इंजीनियर कांट्रेक्टर सुरेन्द्र मोहन तिवाड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रामरतन शर्मा, मंत्री कैलाश गौड़, संगठन मंत्री कैलाश तिवाड़ी, प्रवक्ता कन्हैयालाल तिवाड़ी, सदस्य कम कैशियर दिनेश पंचोली, सदस्य गिरीश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, जगदीश शर्मा, मोतीलाल शर्मा, रामअवतार शर्मा, रामअवतार शर्मा राजगढ़ एवं विशंभर दयाल तिवाड़ी को चुना गया। इसी प्रकार परशुराम सेवा दल में कमलेश तिवाड़ी, अरूण शर्मा दिनेश गौड़ को शामिल किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नगर संयोजक भगवतीप्रसाद अवस्थी ने बताया कि जिला संयोजक देवनारायण जैमन के सानिध्य में बांदीकुई की 14 इकाइयों के चुनाव संपन्न हुए।
निसारअध्यक्ष
दौसा| रामरहीम यूनियन दौसा-जयपुर की बैठक पीर सहाब की दरगाह पर हुई। बैठक में टेंपो-टैरेक्स के मालिकों ने संरक्षक नत्थन खान के नेतृत्व में कार्यकारिणी घोषित की गई। निसार अध्यक्ष, मुन्ना भाई, दबीर भाई, महेशचंद मीणा, शील कुमार उपाध्यक्ष, कदीर, रतन सिंह गुर्जर कोषाध्यक्ष, हंसराज लखेरा, रूपसिंह सचिव, घनश्याम परेवा, शाहिद, गुलजारी शर्मा को सदस्य चुना गया।
बांदीकुई. गौड़सनाढ्य ब्राह्मण सभा के चुनाव में विजेता पदाधिकारी।