- Hindi News
- प्रदेशभर से आज जयपुर पहुंचेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
प्रदेशभर से आज जयपुर पहुंचेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
बांदीकुई| भाजयुमोके प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी ने कहा कि आज जयपुर में प्रदेशभर से भाजयुमो कायर्कर्ता कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के जन्मदिवस पर जयपुर में एकत्रित होंगे। सैनी ने कहा कि कृषि मंत्री के जन्म दिवस को सादगी के बीच मनाया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ता कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के निवास पहुंचकर उन्हें दीर्धायु के लिए कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है इसे में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सरकारी इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।