- Hindi News
- आईटीआई में घटिया निर्माण के आरोप को लेकर हंगामा
आईटीआई में घटिया निर्माण के आरोप को लेकर हंगामा
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
बसवामें तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा इन दिनों 10 करोड़ रुपए की लागत से सरकारी आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने काम बंद करा दिया।
सुबह 11 बजे करीब पूर्व सरपंच तेजाराम मीणा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया कि 10 करोड़ रुपए की लागत से सरकारी आईटीआई का निर्माण चल रहा है, लेकिन ठेकेदार अपनी मनमर्जी से सीमेंट कम लगाकर सूखे पत्थरों की दीवार खडी़ कर रहा है। इस दौरान लोगों ने कई जगह दीवार को तोड़कर पत्थर दिखाए। लोगों ने बताया कि मंगलवार को भी घटिया निर्माण होने पर वे मौके पर गए थे। इस दौरान विभाग के जेईएन मनोज मीणा ने शिकायत पर जेसीबी से दीवार तोड़कर घटिया निर्माण की जांच की थी। तथा मौके पर ही ठेकेदार को सही कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी ठेकेदार ने बुधवार को कार्य चालू कर पुन घटिया सामग्री का उपयोग किया। यदि निर्माण में सुधार नहीं हुआ तो लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। घटिया निर्माण की शिकायत पर मंगलवार को मौके पर आए जेईएन मनोज मीणा ने ठेकेदार को काम बंद कर पुन पहले से बनाई 70 फिट की दीवार को तुड़वाकर कार्य करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी बुधवार को ठेकेदार ने जेईएन के आदेशों की परवान नहीं कर कार्य चालू कर दिया। इस संबंध में जेईएन मीणा का कहना था कि मेरे आदेश के बाद भी काम चालू करना गलत है।
बांदीकुई. घटियानिर्माण सामग्री का आरोप लगाकर काम बंद कराते लोग।