पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्जर समाज की बैठक में चुनाव का निर्णय

गुर्जर समाज की बैठक में चुनाव का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा |राजस्थान गुर्जरमहासभा की बैठक बुधवार को देवनारायण मंदिर में जिलाध्यक्ष देवनारायण बैसला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने गुर्जर महासभा एवं निर्माण समिति अध्यक्ष के चुनाव 12 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में बच्चूसिंह, नरसी डोई, राजाराम कसाना, रामचंद्र जगदीशचंद आदि मौजूद थे।

युवककांग्रेस की बैठक में रैली को लेकर चर्चा

बांदीकुई | युवककांग्रेस की बुधवार को आयोजित हुई बैठक में गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी की जनआक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव चतर सिंह बासडा ने कहा कि रैली में आठाे विधानसभाओं से सैकडों कार्यकर्ता भाग लेगें। इस दौरान एनएसयूआई के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैंसला,सतीश काटरवाडा, सुबोध शर्मा,सुधांशु शर्मा, सत्यप्रकाश खटाणा, मोनू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

रेलअधिकारियों का निरीक्षण

बांदीकुई | 2अक्टूबर को रेल प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर बुधवार को रेल अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जयपुर-हिसार शटल से विंडो निरीक्षण करते हुए सीसीएम दीपक छाबडा़ सहित कई अधिकारी बांदीकुई पहुंचे।