पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धीमे सड़क निर्माण से मंडी पर ताला

धीमे सड़क निर्माण से मंडी पर ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

कृषिउपज मंडी में इन दिनों धीमी रफ्तार से चल रहे सड़क निर्माण के कारण तीन दिन से मंडी बंद रहने से अब तक डेढ़ करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो चुका है।

मंडी का इस समय सीजन होने के कारण जबर्दस्त जिंसों की आवक हो रही थी, लेकिन मंडी कारोबार के लिए यह महीना व्यापारियों के साथ मंडी प्रशासन के लिए खराब रहा। पहले व्यापारियों की हड़ताल से कारोबार बंद रहा। मंडी प्रशासन की सुलह के बाद जैसे ही मंडी खुली तो मंडी प्रशासन ने सड़क निर्माण शुरू करा दिया। वर्ष 2001 में मंडी शिफ्ट होने के बाद यहां की सड़कों की सार संभाल नहीं होने से सड़कों की दशा खराब हो गई थी। विधायक डॉ.अलका सिंह के प्रयासों से मंडी की सड़कों की कायाकल्प के लिए यहां करीब 83 लाख रुपए स्वीकृत हुए। इसे लेकर मंडी प्रशासन ने यहां सड़क निर्माण भी चालू करा दिया। सड़क निर्माण जल्दी हो इसके लिए मंडी प्रशासन से यहां रविवार से मंडी में कारोबार बंद करा दिया, लेकिन तीन दिन से मंडी में निर्माण कार्य कछुवा चाल से चल रहा है। व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र विजय ने बताया कि वर्तमान में बाजरे का सीजन है। मंडी में हर रोज करीब 50 लाख रुपए का कारोबार भी हो रहा है, लेकिन सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण इस सप्ताह में मंडी खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मंडी में 6 दिन हड़ताल भी रह चुकी है। ऐसे में पहले हड़ताल और अब सड़क निर्माण के चलते मंडी में रोजाना औसतन 50 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंडी सचिव सूबेसिंह रावत ने बताया कि सीजन को देखते हुए मंडी में जल्दी सड़क निर्माण को पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरीमंडियों में जाना मजबूरी

सड़कनिर्माण के चलते कारोबार प्रभावित होने से किसान मंडावर गीजगढ़ मंडी में अपनी जिंस ले जाने को मजबूर है। इसमें उन्हें समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा रहा है।

बांदीकुई. कृषिउपज मंडी में निर्माणाधीन सड़क।