पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 गांवों की बिजली 17 घंटे ठप

10 गांवों की बिजली 17 घंटे ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

ढिगारियाभीम जीएसएस पर लगातार दो दिन से कर्मचारियोंं के साथ मारपीट की जा रही है। सोमवार शाम को भी कुछ लोगों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इसके विरोध में कर्मचारियो ने करीब 17 घंटे तक 10 गांवों की बिजली सप्लाई को ठप कर दिया। रातभर ग्रामीण बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।

ढिगारिया भीम जीएसएस पर रविवार शाम को कर्मचारी रमेश गुर्जर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर डाली थी। इस मामले में सोमवार को निगम के जेईएन रिंकेश मीणा ने दो जनों के खिलाफ मारपीट का मामला बांदीकुई थाने में दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए दोनों आरोपी कुछ लोगों के साथ सोमवार शाम को पुन: ढिगारिया भीम जीएसएस पर पहुंच गए और यहा तैनात कर्मचारी एमपी मीणा के साथ मारपीट कर डाली। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने यहां की बिजली सप्लाई को ठप कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीएसएस पर ग्रामीण एकत्र हो गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजली सप्लाई को चालू नहीं करने दिया। इससे रातभर ढिगारिया भीम, कपूर, निहालपुरा, बालाहेड़ा, कोठीन, बैजूपाडा, झूथाहेड़ा कला, खुर्द, कंचनपुरा सहित करीब 10 गांवों की बिजली सप्लाई रातभर ठप रही। सुबह बिजली निगम बसवा के एईएन मनोज गुप्ता जेईएन रिंकेश मीणा पुलिस बल के साथ जीएसएस पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारियों ग्रामीणों का कहना था कि लगातार दो दिन से कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। इससे जीएसएस पर तैनात कर्मचारियों में भय व्याप्त हो रहा है। इसे लेकर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। दोनों अधिकारी पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराकर दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई को चालू कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निगम के जेईएन रिंकेश मीणा ने चेतराम मीणा हरिनारायण मीणा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

कैलाई की बैरवा ढाणी में हाई टेंशन लाइन का तार टूटा, बच्ची झुलसी

सिकराय| ग्राम पंचायत नामनेर के कैलाई गांव की बैरवा ढाणी में मंगलवार को हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर मेड़बंदी के लिए लगाए तारों पर गिर गया। करंट से एक तीन वर्षीय बच्ची झुलस गई। ग्रामीणों ने बच्ची को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे ढाणी निवासी मुकेश बैरवा की तीन वर्षीय