जिले में आज
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदनों का वितरण
दौसा| गृहरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में 22 दिसंबर को गृह रक्षा स्वयंसेवक भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी 10 दिसंबर को आवेदन पत्र प्राप्त कर 12 से 13 दिसंबर तक जमा करा सकते हैं। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समादेष्टा गणपत सिंह नरूका ने बताया कि नगर परिषद दौसा नगर पालिका बांदीकुई एवं पंचायत समिति बांदीकुई के अभ्यर्थी जिनके पास तीन वर्ष से अधिक रहने के निवास प्रमाण-पत्र की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत कर निशुल्क आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
लालसोटमें विधायक का आपके द्वार कार्यक्रम
लालसोट| विधायकडॉ.किरोड़ीलाल मीणा गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे। मीणा मंगलवार को कल्लावास, निचूनिया, सींगपुरा, कालूवास, गाोपालपुरा, टूटियावास, मोहम्मदपरा, सुल्तानपुरा, डाबर कला, निजामपुरा, अरनिया, कंवरपुरा, बामनहेड़ी, बीड़ोली, अमराबाद, श्रीया, गांग्ल्यावास डोबला सहित कई गांवों में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।