पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनावों के लिए लाटरी 15 को

पंचायत चुनावों के लिए लाटरी 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें पंचायत चुनावों के लिए लाटरी 15 दिसंबर से कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य तथा प्रधान के पदों की आरक्षण लाटरी 15 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को पंचायत समिति दौसा महवा के सरपंच तथा वार्ड पंचों के लिए लाटरी निकाली जाएगी। 17 को सिकराय लालसोट पंचायत समिति के सरपंच पंच तथा 18 दिसंबर को बांदीकुई लवाण पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच वार्ड पंचों के लिए लाटरी निकाली जाएगी। सरपंच वार्ड पंचों के लिए लाटरी संबंधित एसडीएम निकालेंगे, जबकि जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य तथा प्रधान की लाटरी कलेक्टर द्वारा निकाली जाएगी। जिला प्रमुख पद की लाटरी राज्य सरकार निकालेगी।

जिलाअस्पताल परिसर में की साफ-सफाई

दौसा | स्वच्छताअभियान के तहत नगर परिषद की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कराई गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली जेसीबी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तथा अस्पताल परिसर में सफाई की। स्वास्थ्य निरीक्षक शरद नागर ने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कराकर कचरा उठाया गया। इस दौरान परिषद के अनिल जैन एवं राजेश गौत्तम आदि मौजूद थे।

दौसा(ग्रामीण) | ग्रामपंचायत ढिगारिया में पंचायत समिति सदस्य शांति देवी गुर्जर की अगुवाई में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरपंच, उप सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।