पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्यालय पर रहने के दिए निर्देश

स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्यालय पर रहने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| ब्लॉकस्वास्थ्यकर्मियों की मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में बीसीएमएचओ डॉ. आरपी मीणा ने सभी स्वाथ्यकर्मियों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए।

बैठक में डॉ. मीणा ने कहा कि इन दिनों सर्दी के मौसम में मौसमी बीमारियां चल रही है। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मी अपने मुख्यालय पर रहें। बैठक में गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण करने के लिए शुरु में ही उनका रजिस्ट्रेशन करने, पांच वर्ष के बच्चों में कुपोषण का पता लगाने के लिए सभी आशा सहयोगिनियों को घर-घर जाकर ऐसे बच्चों का पता लगाने, स्कूल में बालकों का नियमित रुप से परीक्षण करने तथा टीकाकरण, नसबंदी संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. अचल भट्ट, डॉ.एलएस गुप्ता, डॉ.गिरधर शर्मा, डॉ.रमेश सैनी, डॉ.हुकुम सिंह, डॉ.अंकुर जोशी, डॉ.त्रिलोक चंद, डॉ.कुशाल, बीपीएम लोकेश खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे।