पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्याय संवाददाता |बांदीकुई

शहरके पंचायत समिति परिसर में चल रहे भामाशाह शिविर में लोग कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रहे है। इससे शिविर में दिनभर भीड़ लगी रहती है।

नगरपालिका की ओर से पंचायत समिति परिसर में चल रहे इस शिविर में सुबह से ही लोग कार्ड बनवाने रहे है। दोपहर में तो लोगों की अच्छी खासी भीड लगी रहती है। पालिका कर्मचारियों द्वारा लोगों भामाशाह योजना की भी जानकारी दी जा रही है।

स्काउटमास्टर बेसिक कोर्स का समापन

दौसा |राजस्थान राज्यभारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित इस शिविर में ब्लाक दौसा के 28, लालसोट के दो, बांदीकुई के 2 सिकराय के एक शिक्षक ने भाग लिया। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रामावतार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राधामोहन शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, सरदार सिंह गुर्जर ने स्काउट कला, शिविर जीवन, विद्यालय में स्काउटिंग गतिविधि का संचालन, पायनियरिंग, कंपास, मैपिंग, सिग्नलिंग, प्राथमिक सहायता आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई, जिससे कई विषयों के बारे में सिखने को मिला। शिविर में सरकारी निजी स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया।