- Hindi News
- तहसीलदार मंदिर माफी की भूमि पर रिसीवर नियुक्त
तहसीलदार मंदिर माफी की भूमि पर रिसीवर नियुक्त
सिकराय | तहसीलके पीपलकी गांव में करीब 10 बीघा मंदिर माफी भूमि पर बुधवार को एसडीएम ने तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया है। इस पर गिरदावर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर भूमि पर कब्जा संभाल लिया।
तहसीलदार मूलसिंह राजावत ने बताया कि पीपलकी के खसरा संख्या सात पर 10.02 बीघा मंदिर माफी भूमि को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था। बुधवार को एसडीएम के आदेश पर विवादित मंदिर माफी भूमि पर कब्जा संभाल लिया।
23किलो पॉलिथीन जब्त
बांदीकुई | नगरपालिकाने बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में कार्रवाई कर 23 किलो पॉलिथीन कैरी बैग जब्त की। पालिका के एसआई आनंद व्यास के नेतृत्व में पालिका टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में दुकान ठेलों पर कार्रवाई की गई।
दौसा| नगरपरिषद की ओर से चलाए गए अभियान के तहत करीब 7 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। परिषद के अनिल जैन ने बताया कि पुराने शहर में दो दुकान, दो ठेले सब्जी मंडी में कार्रवाई की गई।