न्यूज इन ब्रीफ
बांदीकुई| राजकीयअस्पताल बांदीकुई में बुधवार को एक डाॅक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़़ अधिक रहने से यहां अन्य मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बुधवार को डाॅक्टरों की संख्या कम होने से अधिकांश मरीजों की भीड़ सुबह करीब 10 बजे डॉ.गोविंद सहाय के कक्ष के बाहर लग गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि मरीजों की कतार अस्पताल कक्ष के बाहर गई। इससे यहां से गुजरने वाले अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना था कि अस्पताल में बुधवार को डाॅक्टरों की संख्या कम थी। इसे लेकर डाक्टरों के कक्षों के बाहर तक मरीजों की भीड़ रही।