8वीं बोर्ड परीक्षा 10 मार्च से, टाइम टेबल जारी
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बसवा ने आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 10 मार्च से शुरु होकर 21 मार्च को समाप्त होगी। इस परीक्षा को लेकर डाइट द्वारा जिले में 177 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें कुल 35 हजार 377 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
डाइट प्राचार्य सरिता देवी ने बताया कि 10 मार्च को अंग्रेजी, 12 को हिंदी, 14 को गणित, 16 को संस्कृत, 18 को सामाजिक विज्ञान 21 मार्च को विज्ञान की परीक्षाएं होगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे रहेगा। परीक्षा की तैयारियों के लिए इस बार हर परीक्षा के बाद एक दिन का अवकाश दिया गया है।
जिलेमें 177 परीक्षा 43 संग्रहण केंद्र बनाए
डाइटप्राचार्य ने बताया कि डाइट द्वारा जिले में कुल 177 परीक्षा केंद्र 43 संग्रहण केंद्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में बांदीकुई में 37 परीक्षा केंद्रों पर 7 हजार 16, सिकराय में 30 केंद्र पर 5 हजार 689, लालसोट में 46 पर सात हजार 904, दौसा में 24 केंद्रों पर 5 हजार 799, लवाण में 17 पर 3 हजार 478 महवा में 23 परीक्षा केंद्रों पर 5 हजार 481 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में जिले के 815 सरकारी स्कूलों के 16 हजार 792 तथा 784 गैर सरकारी स्कूलों के 18 हजार 585 परीक्षार्थी भाग लेंगे।