पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुर अस्पताल में हार्ट रोग आउटडोर सेवाएं हर माह

मधुर अस्पताल में हार्ट रोग आउटडोर सेवाएं हर माह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुर अस्पताल में हार्ट रोग आउटडोर सेवाएं हर माह

बांदीकुई| मधुरहास्पिटल में अब प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को हार्ट रोग आउटडोर सेवाएं उपलब्ध होगी। अस्पताल के संचालक डॉ. राजेश धाकड़ ने बताया कि फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हास्पिटल जयपुर द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को हार्ट रोग आउटडोर सेवाएं दोपहर 1 से 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान फोटिंस अस्पताल जयपुर के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र पूनिया ऐसे मरीज जिनके सीने में भारीपन, दर्द होना या हार्ट अटैक, चलने पर हार्ट गति बढ़ना, कंधे, पीठ में रुक-रुककर दर्द, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी से पीड़ित मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

साईंआईटीआई का परीक्षा केंद्र बदला

दौसा| साईंऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परीक्षा केंद्र में निदेशालय द्वारा परिवर्तन किया गया। प्रथम सत्र, द्वितीय सत्र तृतीय सत्र की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। पूर्व में यह परीक्षा बालिका आदर्श विद्या मंदिर में होनी थी। विभागीय आदेशों के कारण यह परीक्षा राउमावि भांडारेज में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र अनिवार्य होगा। यह जानकारी निदेशक अवधेश शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...