पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सार संक्षेप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैरवा राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

लालसोट| अभायुवा बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार रैसवाल ने बलराम बैरवा को राष्ट्रीय मंत्री मनाेनीत किया है।

रमेशसैन अध्यक्ष : जिलासंगठन सैन समाज उप शाखा रामगढ़ पचवारा के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनावों में अध्यक्ष रमेश सैन, उपाध्यक्ष मुरारी लाल, सचिव रमेश चंद, कोषाध्यक्ष मुकेश को निर्विरोध बनाया गया है।

डीलरको निलंबित करने का विरोध

दौसा| ग्रामपंचायत कोलवा के राशन डीलर को निलंबित करने के विरोध में मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर डीलर को बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर सरिता मीणा के खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। जिन उपभोक्ताओं के नाम से शिकायत की गई है, उनके हस्ताक्षर अंगूठा निशानी भी फर्जी है। उपभोक्ताओं के कार्ड एकत्र कर झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज है। कलेक्टर ने डीएसओ को मामले की जांच के निर्देश दिए।

नालानिर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

बांदीकुई| पार्षदजगदीशप्रसाद बड़ाया ने ईओ को ज्ञापन देकर आगरा लाइन के नीचे गंदे पानी बरसात के पानी निकास के लिए नाला निर्माण करवाने की मांग की है। पालिका क्षेत्र की आधी जनसंख्या आगरा रेल लाइन के वार्ड नंबर 29 की ओर रहती है। वर्ष 1995 में राजस्थान सरकार रेलवे द्वारा बरसात गंदे पानी निकास के लिए एक छोटा पाइप डालकर समस्या का समाधान किया गया, लेकिन वर्तमान में आबादी बढ़ने के कारण पूर्व में डाला गया पाइप बरसात गंदे पानी निकास के लिए उपयुक्त नहीं है।

खबरें और भी हैं...