दो दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
बांदीकुई ग्रामीण | बसवाके पास मंगलवार को हुई दो अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई तथा दो जने घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया।
शाम करीब 5 बजे सिकंदरा की लालसोट्या ढाणी निवासी नरेश सैनी 25 बाइक से बसवा से बांदीकुई की ओर रहा था। इस दौरान गुल्लाना रोड पर ध्यावणान ढाणी के पास बाइक स्लीप होकर गड्ढे में जा गिरी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार बसवा में शाम करीब 4:30 बजे यादव ढाणी के पास एक बाइक के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ममता यादव लालाराम यादव निवासी बढ़ेर घायल हो गए। दोनों की गंभीर हालत को देखकर डाक्टरों ने जयपुर रैफर कर दिया।
ज्यादतीके आरोपी को जेसी भेजा (सिकंदरा) | गीजगढ़कस्बे की बांकली ढाणी में एक नाबालिक से ज्यादती के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा मंगलवार को अदालत में पेश करने पर उसे जेसी भेज दिया। थाना प्रभारी संजय गोदारा ने बताया कि बांकली ढाणी निवासी एक नाबालिक से ज्यादती के मामले में आरोपी रिंकू योगी को गांव से गिरफ्तार किया था। जिसे मंगलवार को दौसा अदालत में पेश करने पर उसे जेसी भेज दिया। गौरतलब है कि ढाणी निवासी पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ ज्यादती का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।