पायलट जयंती पर होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई
किसाननेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर 10 फरवरी को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राजेश पायलट भवन भांडेड़ा रोड पर सुबह 10 बजे सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। रामअवतार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वसमाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख गीता खटाना प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीआर खटाना होंगे। इसी प्रकार ब्लाक नगर कांग्रेस की ओर से राजेश पायलट भवन भांडेड़ा रोड पर जयंती मनाई जाएगी। ब्लाक अध्यक्ष पूरणमल शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे आयोजित जयंती कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधी भाग लेंगे।
सिकंदराबावनपाड़ा में आमसभाएं
सिकंदरा | किसाननेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर 10 फरवरी को सिकंदरा बावनपाड़ा में आम सभाएं होंगी। सिकंदरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खेल मैदान पर क्रांति दिवस के रूप में आयोजित होने वाली सभा के संयोजक मथुरेश गुर्जर ने बताया कि सुबह 11 बजे आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी, पूर्व मुख्य सचेतक हरिसिंह महवा, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीआर खटाना, एनएसयूआई अध्यक्ष राकेश मीना, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष मुकेश भाकर, जिला प्रमुख गीता खटाना, पूर्व प्रधान साबोदेवी, सियाराम वकील, मुख्य वक्ता प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हिंडौली विधायक अशोक चांदना होंगे तथा अध्यक्षता पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना करेंगे। मार्गदर्शक के रूप में पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सेडूराम कसाना पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गंगाराम कसाना मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में 11 सौ बालिकाओं को निशुल्क शिक्षण की शुरुआत की जाएगी। इसी प्रकार बावनपाड़ा में राजेश पायलट जयंती समारोह किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इंद्रसिंह बावनपाड़ा ने बताया कि सुबह 11:30 बजे राजकीय माध्यमिक स्कूल मैदान पर आयोजित होने वाले समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीआर खटाना, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, जिला प्रमुख गीता खटाना अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर इंद्रसिंह बावनपाड़ा, केदारसिंह, पृथ्वीराजसिंह, देशराज सहित अन्य ने मरियाड़ा, पीपलकी, धूलकोट, गिरधरपुरा, सिकंदरा, कालेड़ा में लोगों से जनसंपर्क कर समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।
मानपुर में आमसभा आज
मानपुर| िकसाननेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के जन्मदिन पर बुधवार को कस्बे में आम सभा आयोजित होगी। युवक कांग्रेस इकाई अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बताया सुबह 10 बजे आयोजित आम सभा को पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, प्रधान बदाम सैनी, भांडारेज ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी, जिला परिषद सदस्य सुनीता सैनी संबोधित करेंगे।