अभिभावक सम्मेलन कल
पापड़दा | आदर्शविद्या मंदिर में 11 फरवरी को अभिभावक सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि लवाण प्रधान ममता गांगड्या, विशिष्ट अतिथि लखपत मीणा एवं मुख्य वक्ता डॉ. ओ.पी.गुप्ता होंगे।
आजपिलाएंगे कृमिनाशक दवा
दौसा| कृमिनियंत्रण राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 फरवरी को होगा। इसे लेकर मंगलवार को चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. घनश्याम बैरवा, सीएमएचओ डॉ. पी.आर. मीणा आरसीएमएचओ, बीसीएमएचओ के साथ बैठक कर प्रोग्राम की तैयारियों की समीक्षा की। क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
साक्षरताप्रेरकों की बैठक आज
बांदीकुई| ब्लाॅकके साक्षरता प्रेरकों की बैठक 10 फरवरी को दोपहर एक बजे पंस सभागार में होगी।
खंडेलवालमहासभा के प्रधानमंत्री का स्वागत
दौसा| अभाखंडेलवाल महासभा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेश कुमार रावत का समाज के लोगों ने नई मंडी रोड पर स्वागत किया। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण खंडेलवाल एवं वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने रावत का अभिनंदन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा झिंगानिया, लक्ष्मण मेठी, सत्यनारायण, राकेश, पार्षद कैलाश नाटाणी, भगवान सहाय, हजारी लाल, गुलाब झिंगानिया, रतन बांसखो, विजय रावत, सुरेश आदि ने रावत का सम्मान किया।
अजाके किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र : अजा,जजा वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 में अजा के लघु, सीमांत, बीपीएल किसानों को कृषि यंत्र चेप कटर मशीन विशेष केंद्रीय सहायतान्तर्गत उपलब्ध कराई जाएगी।